February 15, 2026
Screenshot_20250923_093820_WhatsApp.jpg

काशीपुर। पौराणिक गिरीताल सरोवर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। सिंचाई विभाग ने 25 करोड़ का प्रस्ताव बनाया है, मंजूरी मिलने पर सिंचाई विभाग कार्य करेगा। गिरीताल सरोवर में नौकायान, साइकिलिंग, ओपन थियेटर, लाइब्रेरी बनाई जाएगी। पौराणिक गिरीताल सरोवर लगभग 24 एकड़ में फैला हुआ है। वर्तमान में सरोवर की स्थिति काफी दयनीय है। देखरेख के अभाव में यह कचरा घर बनकर रह गया है। क्षेत्रवासी यहां घरों की पूजन सामग्री व कूड़ा कचरा फेंक देते हैं। वर्तमान में गिरीताल सरोवर का सौंदर्यीकरण करने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से 25 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। इस प्रस्ताव के तहत सरोवर में विभिन्न कार्य किए जाएंगे, ताकि यहां आने वाले पर्यटक व स्थानीय लोगों को अलग अनुभव प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *