Screenshot_20250923_125837_WhatsApp.jpg


चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता की सेवा “स्वच्छोत्सव” थीम के तहत स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में कु0 निहारिका आर्य ने प्रथम स्थान, कु0 काजल यादव ने द्वितीय स्थान, कु0 छवि रानी ने तृतीय स्थान, पोस्टर प्रतियोगिता में कु0 निहारिका आर्य ने प्रथम स्थान, कु0 आकांक्षा चतुर्वेदी ने द्वितीय स्थान एवं कु0 रीना कौर ने तृतीय स्थान ने प्राप्त किया।

प्रभारी प्राचार्या डाॅ0 दीपिका आत्रेय ने स्वच्छता के महत्व को बताते हुए कहा कि स्वच्छता केवल हमारे आस-पास की सफाई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य से भी जुड़ी हुई है। जब हम अपने घर, विद्यालय, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखते हैं, तो न केवल बीमारियों से बचते हैं बल्कि एक सुन्दर और स्वच्छ समाज का निर्माण भी करते हैं।

इस अवसर पर एन0एस0एस0 कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 वन्दना सिंह, निर्णायक मण्डल में असि0 प्रोफे0 डाॅ0 दीपा चनियाल, डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 पुष्पा धामा, डाॅ0 रंजना एवं असि0 प्रोफेसर डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 ज्योति गोयल, कु0 सृष्टि सिंह एवं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!