



काशीपुर चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय के कर कमलों द्वारा हुआ। स्थापना दिवस के अवसर पर स्वंयसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सरस्वती वन्दना, समूह गान, गरबा नृत्य, शास्त्रीय नृत्य एवं लक्ष्य गीत प्रस्तुत किये। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर वन्दना सिंह ने स्वंयसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों मे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस में सम्पादित होने वाले शिविरों की जानकारी देते हुए ई-रक्तकोष में अपना पंजीकरण कराने की अपील की। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अंजलि गोस्वामी, डाक्टर रंजना, डाक्टर दीपा चनियाल, डॉक्टरज्योति गोयल, डॉक्टर गीता मेहरा, डॉक्टर ज्योति रावत, डॉक्टर मंगला, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा एवं कुमारी सृष्टि सिंह उपस्थित थे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
