February 15, 2026
Screenshot_20250924_191113_Gallery.jpg

काशीपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जीएसटी रिफार्म से 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगाकाशीपुर मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष रूपेन्द्र सिंह बग्गा ने कहा कि जीएसटी रिफार्म से हर वर्ग को फायदा मिलेगा। भाजपा ने हर राज्य की जनता, विपक्षी सरकार और मीडिया से जानकारी लेकर सुधार के साथ जीएसटी लागू की। इससे गरीब, किसान व आम आदमी को काफी राहत दी गई है। रोजमर्रा का सामान सस्ता हुआ है। जीएसटी रिफार्म से 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी रिफार्म पीएम मोदी का आम लोगों को दीवाली गिफ्ट है।
जीएसटी के तमाम बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बग्गा ने कहा कि इससे जनता को बहुत राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि दूध, पनीर, शैंपू, साइकिल, बच्चों के सामान, जरूरी घरेलू सामान पर अब शून्य या सिर्फ 5% टैक्स लगेगा। इससे रोजमर्रा के खर्च कम होंगे। इसी तरह किसान के खेती में प्रयोग होने वाले समान, वाहन, शिक्षा आदि सस्ती होगी। जीएसटी रिफार्म से मीडिल क्लास की सलाना बचत 40-50 हजार रुपए होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *