


वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक मामले में प्रदेश की धामी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग की हैं उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पर नकल माफिया हावी हैं और सरकार की नाकामी के चलते नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले बेरोजगार युवाओं के सपने चूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की खबर से अभ्यर्थियों में गुस्सा है।और वह सड़कों पर आंदोलन कर रहे है,आगे उन्होंने पेपर लीक मामले को सरकार और आयोग की नाकामी बताया। उन्होंने प्रदेश सरकार से पूछा कि प्रदेश में नकल विरोधी कानून होने के बावजूद पेपर लीक की घटनाएं क्यो हो रही है

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
