



काशीपुर भारत कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में वर्ल्ड फार्मेसी डे पूरे हर्ष उल्लास से मनाया गया ।इस बार की वर्ल्ड फार्मेसी डे का शीर्षक था ” थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट ” पर कई छात्र एवं छात्राओं ने अपने विचार रखें ।सर्वप्रथम कॉलेज के अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा ,डायरेक्टर श्री उदयवीर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि श्री जितेंद्र सिंह जी ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक शर्मा जी ने बच्चों को वर्ल्ड फार्मेसी डे की शुभकामनाएं दी एवं फार्मेसी डे एवं फार्मासिस्ट के महत्व को बच्चों को अवगत कराया। बच्चों ने कई डांस कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता के जरिए उपरोक्त दिवस मनाया गया। रंगोली की प्रतियोगिता में डी फार्मा द्वितीय वर्ष के छात्र अमान , हाशिम उबेश और जीशान ने रंगोली में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।द्वितीय स्थान रंगोली में डी फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र इलम नाजिश और कपिल ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान शिवम ने प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डी फार्मा द्वितीय वर्ष के छात्र अमन को मिला ।अंत में विशिष्ट अतिथि श्री जितेंद्र सिंह जी एवं कॉलेज प्रबंधन कार्यकारिणी एवं समस्त अध्यापकों ने छात्रों को उक्त के लिए पुरस्कार वितरित किया एवं सभी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर श्री शुभम गुप्ता , पूजा नेगी, श्रीमती शिवानी कौशिक, नेहा, ज़ैक्या नाज आदि एवं समस्त छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
