February 15, 2026
Screenshot_20250926_133025_WhatsApp.jpg

श्रीराम संस्थान काशीपुर में छात्र छात्राओं के कौशल विकास के लिए डेटा एनालिटिक्स विषय पर एक “एसडीपी“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 राहुल बेरी सहायक प्राध्यापक ICFAI Business School तथा श्री डेनियाल ब्रांच मैनेजर हल्द्वानी IBS थे। कार्यक्रम के तहत छात्र -छात्राओं को डेटा संग्रहण, डेटा विश्लेषण तथा डेटा को प्रभावित विधि के प्रयोगों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। डॉ0 राहुल बेरी ने बताया कि डेटा कलेक्शन तथा उसे बेहतर स्वरुप में अभिसंस्करण कर प्रयोग करने से कोई भी संस्थान अपने सेल्स को प्रभावी रूप से शिखर पर पहुंचा सकते है उन्होंने विभिन्न डेटा एनालिटिक टूल्स के सम्बन्ध में उपस्थित छात्र छात्राओं के साथ जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्थान के निदेशक प्रो0 (डॉ०) योगराज सिंह ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित कर कहा की यदि आपको वर्तमान एवं भविष्य में राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए स्वयं को तैयार करना है तो आपको सम्पूर्ण मनोयोग में इस तरह की कार्यशालाओं में प्रतिभाग करना चाहिये। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आपके सामान्य ज्ञान ही नहीं अपितु औधोगिक क्षेत्र में होने वाले विकास की जानकारी से भी अवगत कराते हैं
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0 एस० कुशवाहा, विभागाध्यक्ष (वाणिज्य एवं प्रबन्धन विभाग) डॉ0 शोभित त्रिपाठी, समस्त फैक्ल्टी व छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *