



चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) में सत्र 2025-2026 का छात्र संघ चुनाव दिनांक 27-09-2025 को विधिवत् सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने बताया कि दिनांक 22-09-2025 को चुनाव अधिसूचना जारी हुई, 24-09-2025 को नामांकन हुआ। समस्त पदों हेतु केवल एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन किया। समस्त पदों पर सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों का विवरण निम्नवत् है-
1- कु0 रिया, एम0ए0 तृतीय सेमेस्टर (अर्थशास्त्र) अध्यक्ष (निर्विरोध)
2- कु0 रीना कौर, बी0ए0 पंचम सेमेस्टर उपाध्यक्ष (निर्विरोध)
3- कु0 आकांक्षा चतुर्वेदी, बी0ए0 पंचम सेमेस्टर सचिव (निर्विरोध)
4- कु0 कृतिका बाली, बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर संयुक्त सचिव (निर्विरोध)
5- कु0 महिमा रानी, बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर कोषाध्यक्ष (निर्विरोध)
6- कु0 उन्नति जादौन, बी0काॅम0 पंचम सेमेस्टर वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि (निर्विरोध)
7- कु0 साक्षी तिवारी, एम0ए0 प्रथम सेमेस्टर (चित्रकला) विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (निर्विरोध)
निर्विरोध निर्वाचित छात्र संघ को महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त ने अभिनन्दन कर शपथ ग्रहण कराई।
चयनित छात्र संघ को गोविन्द बल्लभ पंत शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती विमला गुड़िया, प्रबन्धक डाॅ0 एस0 के0 शर्मा सहित समस्त प्रबन्ध समिति ने बधाई दी।
उक्त चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय के निर्देशन एवं डाॅ0 रमा अरोरा, डाॅ0 वन्दना सिंह, डाॅ0 दीपा चनियाल, डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 पुष्पा धामा, डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डाॅ0 रंजना, डाॅ0 ज्योति रावत, डाॅ0 मंगला, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार, कु0 सृष्टि सिंह आदि के सहयोग से सम्पन्न कराया गया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
