


काशीपुर श्रीराम इन्स्टीटयूट के बहुउददेशीय सभागार में, बी० सी० ए० द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। इस स्वागत कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रैम्पवाक, नाटक, नृत्य आदि ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार ने प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के श्रीराम इन्स्टीटयूट में प्रवेश के लिए आभार व्यक्त किया एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को भव्य समारोह आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने सभी छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की आज के इस तकनीकी युग में ज्ञानार्जन के कई संसाधन है अतः आप सभी को उनका भरपूर प्रयोग कर जीवन में सफलता के मार्ग पर अग्रसर रहना चाहिए।
संस्थान के निदेशक प्रो0 (डॉ०) योगराज सिंह ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि श्रीराम संस्थान में आपके विश्वास के प्रति हम आभार व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि अगर आप अनुशासन का पालन करते हैं तो निश्चित ही जीवन में सफलता प्राप्त सकते हैं।
संस्थान के प्राचार्य डॉ0 एस0 एस० कुशवाहा ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि दृढ़ निश्चय एवं आत्मिविश्वास आपको सफलता के मार्ग पर अग्रसर करती हैं। अतः अपना आत्मविश्वास हमेशा ऊपर रखे।
कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर निर्णायक मण्डल सहायक प्राध्यापक श्री पंकज तिवारी तथा डॉ0 अर्शी सिद्दीक़ी ने बी0सी0ए0 के हर्षित चौहान को मिस्टर फ्रैशर व ख़ुशी रावत को मिस फ्रैशर, तथा शोभित सिंह एवं श्वेता रावत को रनर अप के खिताब से सम्मानित किया।
इस समारोह को सफल बनाने में कम्प्यूटर विज्ञान विभाग के समस्त प्रवक्ताओं एवं छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार, निदेशक प्रो0 (डॉ०) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ० एस० एस० कुशवाहा, विभागाध्यक्ष बलविंदर सिंह सग्गू समस्त शिक्षकगण एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
