February 15, 2026
Screenshot_20231003_181429_Samsung-Internet.jpg

काशीपुर। सोशल मीडिया पर भगवान वाल्मीकि जी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग करने के आरोपी नवीन विष्ट के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर  कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए बुधवार को भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा शांतिपूर्वक निकाले जाने की बात कही है। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अजय सौदा बन्नू ने मंगलवार दोपहर कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि आज 7 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जी के बारे में फेसबुक के माध्यम से नवीन विष्ट निवासी कुंडेश्वरी के द्वारा अत्यंत गलत शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे वाल्मीकि समाज में रोष है। मांग की गई कि नवीन विष्ट के विरुद्ध एससी-एसटी के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही कर उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा वाल्मीकि समाज सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करेगा। वहीं, वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के बैनर तले कोतवाली में प्रदर्शन भी किया। वाल्मीकि समाज का रोष भांपती कोतवाली पुलिस ने आरोपी नवीन विष्ट के खिलाफ संबंधित धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर  लिया। इस पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय सौदा बन्नू, महेन्द्र बेदी, विनय चौधरी, विनोद कुमार, हरकेश चौधरी, मोनू प्रधान, आरबी सिंह आदि ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुधवार को भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा तय समय अनुसार निकाली जाएगी और वृहस्पतिवार से वाल्मीकि समाज अपने-अपने कार्यों में लग जाएगा। किसी भी तरह का कार्य बहिष्कार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *