Screenshot_20251010_163826_WhatsApp.jpg

काशीपुर | काशीपुर में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आज काशीपुर इकाई के चुनावों की घोषणा कर दी गई है। आज इस बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों ने भाग लेजर यह घोषणा की गई है। आखिरी बार यह चुनाव 2020 में हुए थे। जिसके बाद कोरोना महामारी के चलते पुरानी इकाई का कार्यकाल बढ़ाया गया था।अब आज दिनांक 10 अक्टूबर को काशीपुर में एक अहम बैठक कर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिस दौरान यह घोषणा की गई है।चुनावी घोषणा के साथ ही चुनाव अधिकारियों की भी घोषणा की गई है जिसमे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में अश्विनी छाबड़ा, सत्यवान गर्ग, दिलप्रीत सेठी, निकेश अग्रवाल व चुनाव अधिकारियों में जतिन नरूला, प्रमोद राजहंस,राजाराम राजपूत, जतिन गोयल, हिमांशु अरोरा को बनाया गया है। साथ ही आपको बता दें कि इस दौरान सभी उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा काशीपुर की व्यापार मंडल के इकाई के कार्यकाल के द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई। साथ ही सभी व्यापारियों को दिवाली की अग्रिम शुभकामनाएं भी प्रेक्षित की।इस दौरान प्रभात साहनी, अमन बाली, जतिन नरूला, जगमोहन बंटी, रोहित चावला आदि लोग भी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!