February 15, 2026
Screenshot_20251011_133325_Drive.jpg

बी0बी0ए0, बी0सी0ए0 एवं बी0कॉम0 (ऑनर्स) में प्रवेश हेतु समर्थ पोर्टल 13 अक्टूबर तक खुला

काशीपुर। उच्च शैक्षिक गुणवत्ता और अनुशासित वातावरण के लिए प्रसिद्ध श्रीराम इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी, काशीपुर में प्रवेश का अंतिम अवसर छात्रों के लिए खुल गया है। कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के समर्थ पोर्टल को सत्र 2025-26 हेतु 13 अक्टूबर 2025 तक अंतिम बार खोला गया है। बी0बी0ए0, बी0सी0ए0 एवं बी0कॉम0 (ऑनर्स) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी श्रीराम इंस्टिट्यूट में रिक्त सीटों के सापेक्ष आवेदन कर सकते हैं।

संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार जी ने कहा कि आपके उज्जवल भविष्य की दिशा में यह एक अंतिम सुनहरा अवसर है। श्रीराम इंस्टिट्यूट में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आपको ऐसा वातावरण मिलेगा जो आपकी क्षमता को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। संस्थान में आधुनिक शिक्षण विधियाँ, अनुभवी शिक्षक एवं उद्योग आधारित प्रशिक्षण आपके करियर को मजबूत दिशा प्रदान करते हैं।

श्रीराम इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी, काशीपुर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा, अनुभवी फैकल्टी और आधुनिक शिक्षण वातावरण के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध है। यहां छात्रों को उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण, पर्सनालिटी डेवलपमेंट एवं कैरियर गाइडेंस की विशेष सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं।

अधिक जानकारी एवं प्रवेश सहायता के लिए विद्यार्थी निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-
📞 9927010999, 8194069000, 9012805811, 7017627714

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *