February 15, 2026
Screenshot_20251013_191358_WhatsApp.jpg

काशीपुर। निकाय चुनाव के दौरान किन्हीं कारणों के चलते रुष्ट हुए कार्यकर्ताओं की आज कांग्रेस पार्टी में घर वापसी कराई गई। इस दौरान संकेत दिये गये कि पार्टी के दरवाजे सभी के लिए ससम्मान खुले हुए हैं। सोमवार सायं द्रोणासागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में निकाय चुनाव के दौरान रुष्ट होकर जाने वाले कार्यकर्ताओं जफर मुन्ना, तौकीर अंसारी, इदरीस अंसारी और वसीम अकरम की सम्मान सहित घर वापसी कराई गई। अपने संबोधन में मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि कार्यकर्ता किसी बात को लेकर रुष्ट हुए, इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया और कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर इन कार्यकर्ताओं को पुनः पार्टी में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में अन्य कार्यकर्ताओं को भी पार्टी में सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिये कि पार्टी के दरवाजे सभी के लिए ससम्मान खुले हुए हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, पीसीसी सदस्य अलका पाल,डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती, मंसूर मंसूरी, रंजना गुप्ता, अजीता शर्मा, पूजा सिंह,पार्षद अब्दुल कादिर, पार्षद राशिद फारुकी, पार्षद नौशाद सोनू, तरुण लोहनी, पार्षद मोहम्मद आरिफ, पार्षद सरफराज सैफी, अनीस अंसारी, सारीम सैफी, गौरव चौधरी, रियासत प्रधान के अतिरिक्त छात्र संघ उपाध्यक्ष अक्षय रस्तोगी, सचिव सतराम निक्का, छात्र उपाध्यक्ष अनिशा कुमारी आदि का उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पार्टी में पुनः शामिल किये गये कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *