



काशीपुर। नैनी कान्वेंट स्कूल, नियर ब्लॉक ऑफिस काशीपुर में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, कलाकृतियां और प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया, जो उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानाचार्या श्रीमती इंद्रजीत कौर ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को विज्ञान और कला के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों और कलात्मक अभिव्यक्तियों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में शामिल प्रोजेक्ट्स में रोबोटिक्स, एनर्जी कन्जर्वेशन, वेस्ट मैनेजमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर आधारित थे।प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान और कला के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा।प्रधानाचार्या श्रीमती इंद्रजीत कौर ने कहा कि हमें विश्वास है कि यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों को भविष्य में सफलता की ओर ले जाएगी और उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मदद करेगी। कहा कि विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इस प्रदर्शनी को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमें उनकी मेहनत और समर्पण पर गर्व है।
इस अवसर पर विद्यालय मे अन्य विद्यालयों से आये छात्र छात्राओं एवं प्रधानाचार्य ने भी प्रतिभाग किया तथा विद्यालय की भूरिभूरि प्रशंसा की।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
