


काशीपुर। बहुजनों पर दिन-प्रतिदिन बढ़ते अत्याचारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया है। देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड संबद्ध (भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड) के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सौदा ने मांग का समर्थन किया है। ज्ञापन में कहा गया कि भरी अदालत में सीजेआई भारत सरकार पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश-किशोर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे जेल में डाला जाये।
हरियाणा में वाई पूरन कुमार अनु. जाति के सीनियर आईपीएस अधिकारी का शोषण तथा उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों को निलम्बित करा कर उन्हें कोर्ट से सजा दिलायी जाये। यूपी के जिला रायबरेली में एससी के नवयुवक हरिओम वाल्मीकि की पीटपीट कर हत्या करने वाले दोषियों को कठोर दण्ड दिलाया जाये। मध्य प्रदेश के जिला दमोह के ग्राम सहरिया में अनुज पांडेय नामक ब्राह्मण युवक को शराब तस्करी में थाने लाने का वीडियो बनाने वाले के पुरुषोत्तम कुशवाहा को अनुज पांडेय के पैर धुलवाकर पानी पिलाना तथा टार्चर करके यह कहलवाना कि मैं आजीवन ब्राह्मणों की सेवा करता रहूंगा, के दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के वकील अनिल मिश्वा द्वारा बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर का अपमान तथा उन पर की गयी अभद्र टिप्पणी पर कार्यवाही कराते इस उसे दण्ड दिलाया जाये तथा उसकी आजीवन सदस्यता रद्द करते हुए उसके वकालत के पेशे पर रोक लगाई जाये। ज्ञापन में कहा गया कि यदि इसी प्रकार बहुजनों पर अत्याचार एवं शोषण की घटना होती रही और रोक लगाकर दोषियों को सजा नहीं मिली तो विवश होकर पूरे भारत में बहुजनो को सड़को पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान अजय सौदा, अशोक कुमार, बाबूसिंह, पंकज गौतम, सौदान सिंह, राम सिंह, राकेश कुमार, फूलसिंह, चंद्रहास गौतम, राजेश कुमार गौतम, ऋषिपाल सिंह आदि मुख्यतः उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
