February 15, 2026
Screenshot_20251016_183214_Drive.jpg

काशीपुर, 16 अक्टूबर 2025

काशीपुर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान श्रीराम इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आज तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब संस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) लैब एवं डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स लैब का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान की कोषाध्यक्ष श्रीमती कमलेश अग्रवाल एवं संयुक्त सचिव श्रीमती नीलम अग्रवाल ने रिबन काटकर दोनों प्रयोगशालाओं का शुभारंभ किया। उद्घाटन के उपरांत दोनों अतिथियों ने लैब्स का अवलोकन किया और विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न तकनीकी प्रोजेक्ट्स को देखा।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.), मशीन लर्निंग, तथा डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित अनेक रचनात्मक एवं उपयोगी प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया। छात्रों ने बताया कि इन प्रोजेक्ट्स के माध्यम से वे वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल करने के लिए आधुनिक तकनीकों का प्रयोग करना सीख रहे हैं।

श्रीराम संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो0 (डॉ0) योग राज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि इन नई प्रयोगशालाओं के माध्यम से छात्रों को प्रायोगिक शिक्षा का उत्कृष्ट वातावरण प्राप्त होगा, जिससे वे उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को विकसित कर सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई) लैब एवं डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स लैब की स्थापना का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीक की गहराई से समझ प्रदान करना है ताकि वे भविष्य में अनुसंधान, विकास और नवाचार के क्षेत्र में अपना योगदान दे सकें और इस दिशा में श्रीराम इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी निरंतर सार्थक प्रयास कर रहा है।

उद्घाटन समारोह के दौरान कॉलेज के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो0 (डॉ0) योग राज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा, कोषाध्यक्ष श्रीमती कमलेश अग्रवाल, सचिव अर्पित अग्रवाल, संयुक्त सचिव श्रीमती नीलम अग्रवाल, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष श्री बलविंदर सिंह, मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष डॉ. शोभित त्रिपाठी, सहित कॉलेज के सभी शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी उपस्थित जनों ने श्रीराम इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी द्वारा तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। यह उद्घाटन समारोह संस्थान के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ, जो आने वाले समय में विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों और नवाचारों के द्वार खोलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *