February 15, 2026
Screenshot_20251017_201128_WhatsApp.jpg

काशीपुर श्री राम संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों ने अपने शिक्षण प्रशिक्षण के दौरान आज नवीन जूनियर हाई स्कूल, काशीपुर में दिया मेकिंग और आर्ट कंपटीशन का आयोजन करवाया।
जिसमें वहां अध्यनरत विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने बहुत ही सुंदर दीपक बनाए। श्रेष्ठ के आधार पर प्रथम द्वितीय और तृतीय को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गये।स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीमान इंद्रलाल आर्य जी ने प्रशिक्षणार्थियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामनाएं प्रेषित की और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की आप अपने घर पर उपस्थित खराब वस्तुओं का प्रयोग कर कुछ नया सामान बना सकते हैं जिससे आपकी कलात्मक शक्ति विकसित होगी और आप में नवाचार का विकास भी होगा।
संस्थान के अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार निदेशक प्रो० (डॉ०) योगराज सिंह तथा प्राचार्य श्री एस० एस० कुशवाहा ने समस्त विभाग को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *