February 15, 2026
IMG-20251018-WA0023.jpg

श्री सांई इंस्टीट्यूट में दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली व दीप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नर्सिंग, फार्मेसी, पॉलिटेक्निक, डिग्री के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और छात्रों द्वारा अनार, स्काई शॉट, पटाखे आदि आतिशबाजी की गयी। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगोलियां बनायी गयी, रंगोलियों के प्रदर्शन ने निर्णायक कमेटी का मनमोह लिया। निर्णायक कमेटी के द्वारा प्रथम स्थान पर पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राये रहे, जिसमें निकिल, शानेआलम, विनीत, लवकुश, चमन, मयंक शर्मा, राजकुमार, मनीष आदि ग्रुप ने बाजी मारी। द्वितीय स्थान पर नर्सिंग के चतुर्थ सेमेस्टर की मुस्कान मलिक, रितिका तिवारी, निकीता सरकार, मोनिका और पंचम सेमेस्टर की सानिया परवीन आदि ग्रुप रहा तथा तृतीय स्थान पर फॉर्मेसी के तृप्ति, राधिका, अंजली, अंशु, कशिश आदि ग्रुप रहा। सभी विजेताओं को चैयरमेन राजकुमार सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर निदेशक डॉ० अवनीश कुमार, प्राचार्य डॉ० विनोद कुमार, अतुल शर्मा, कौशल कुमार, पंकज कश्यप, मौहम्मद सलमान, निदा कुरैशी, नीलम, शागिर सल्तनत, विनीता, रविन्द्र पाल, तरूण चौहान, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *