February 15, 2026
Screenshot_20251018_193402_WhatsApp.jpg

काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे दीयों और सजावट से जगमगा उठा। पूरे दिन विद्यालय का वातावरण खुशियों और रचनात्मकता से भरा रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी कला और कल्पनाशक्ति का शानदार प्रदर्शन करते हुए दिया डेकोरेशन और कैंडल डेकोरेशन प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने आकर्षक रंगों, चमकदार मोतियों और ग्लिटर से सुंदर-सुंदर दीये और मोमबत्तियाँ सजाईं, जिनसे पूरा परिसर जगमगाने लगा।

वहीं कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे गुलाल और फूलों से मनमोहक आकृतियाँ बनाईं, जो सभी का ध्यान आकर्षित कर रही थीं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता पंत ने विद्यार्थियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “दीपावली अच्छाई की बुराई पर विजय और प्रकाश का पर्व है। हमें इसे स्वच्छता, सौहार्द और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के साथ मनाना चाहिए।”

वहीं विद्यालय के प्रबंधक श्री कौशल किशोर पंत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “पटाखे जलाते समय पूरी सावधानी बरतें और स्वयं व दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।” उन्होंने विद्यार्थियों को एक सुरक्षित और प्रदूषण-रहित दीपावली मनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी शिक्षकों को दीवाली गिफ्ट्स भेंट किए गए। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर इस पर्व को खुशी, प्रेम और एकता के साथ मनाया।

दीयों की जगमगाहट, रंगोली की सुंदरता और बच्चों की मुस्कान ने विद्यालय परिसर को रोशन कर दिया। अंत में मिठाई वितरण कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *