February 15, 2026
Screenshot_20251025_182836_WhatsApp.jpg

वसुधैव कुटुंबकम्, काशीपुर के तत्वाधान में आईआईएम काशीपुर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल जी, सचिन अग्रवाल जी, महिला अध्यक्ष विदुषी पाठक जी, महिला सचिव रुमा अग्रवाल जी, आई आई एम के प्रोफेसर विवेक राय जी और परिवर्तन सेल की मेंटोर अलका जी ने भारत माता और ॐ के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया।
रक्तदान शिविर में आईआईएम के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
वसुधैव कुटुंबकम् के सचिव प्रियांशु बंसल ने बताया की उनकी संस्था काशीपुर मे पिछले एक साल से नेत्रदान और रक्तदान के क्षेत्र मे सेवा कार्य कर रहीं हैं और उनकी संस्था का उद्देश्य संस्कारो के साथ साथ ही देश सेवा के लिए कार्य करने की हैं। इसी कड़ी मे संस्कार कार्यक्रमों के अंतर्गत मातृ पितृ वंदन कार्यक्रम, नेत्रदान, रक्तदान और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर समय समय पर लगते रहते हैं।
वसुधैव कुटुंबकम् के नेत्रदान प्रकल्प संयोजक सचिन अग्रवाल जी ने बताया कि पिछले एक साल मे अभी तक 26 नेत्रदान और एक देहदान हो चूका हैं और अब नगरवासियो में जागरूकता आने लगी है।
रिपोर्ट लिखें जाने तक 43 रक्तदान हो चुके थे और शिविर जारी था।
इस अवसर पर अजय अग्रवाल जी, प्रियांशु बंसल जी, सीए सचिन अग्रवाल जी, अभिनव अग्रवाल जी, विदुषी पाठक जी, रुमा अग्रवाल जी, नितेश पंत जी, अनुपम गुप्ता, प्रज्ज्वल, स्नेहा, अप्रिया आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *