April 1, 2026
IMG-20251101-WA0036.jpg

काशीपुर। मां बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था के तत्वावधान में 31 गरीब कन्याएं परिणय सूत्र में बंध गईं। संस्था की ओर से उन्हें जरूरत की चीजें व उपहार स्वरूप देकर विदा किया गया। शनिवार की सुबह रामलीला मैदान से घोड़ों पर सवार 31 दूल्हों की बारात निकाली गई। बारात की अगुवाई मां बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था के अध्यक्ष आनंद कुमार व पार्षद अनिल कुमार आदि ने की। चैती मैदान स्थित विवाह मंडप में पहुंचने पर बारात का स्वागत किया गया। आठवें सामूहिक विवाह समारोह में संस्था के धार्मिक कार्यक्रम प्रमुख पंडा विकास अग्निहोत्री की देखरेख में 31 पुरोहितों ने वैदिक विधि विधान के साथ वर-वधू के फेरे संपन्न करवाए।
संस्था की ओर से प्रत्येक जोड़े को उपहार स्वरूप घरेलू उपयोग में आने वाले 25 उपहार दिए गए। यहां समाजसेवी स्व.बाबूराम की पत्नी लज्जावती, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, अनुपम शर्मा, विकास शर्मा, अशोक कुमार सिंह, अमित सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, विजय चौधरी, प्रमोद कुमार शर्मा, विमल गुड़िया, अनिता कंबोज, प्रधानाचार्य ब्रृजेश कुमार गुप्ता, अजय शंकर कौशिक, कौशलेश गुप्ता, वैशाली गुप्ता, राघवेंद्र नागर, अनुज सिंघल, कैलाश प्रजापति समेत आदि गणमान्य व्यक्ति वहां पहुंचे। संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि उनके पिता प्रापर्टी डीलर बाबूराम ने सामूहिक विवाह समारोह की शुरुआत की थी। जिसे उन्होंने आगे बढ़ाया है। विवाह के बाद वर-वधू पक्ष को विवाह प्रमाण पत्र भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!