Screenshot_20251102_183113_WhatsApp.jpg

उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के पखवाड़े के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में ग्रामसभा बसई-इस्लामनगर में ब्लॉक स्तर पर कांग्रेसी कार्यकताओं द्वारा एक विचार गोष्ठी/चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरदासी लाल द्वारा की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा, विशिष्ट अतिथि पीसीसी सदस्य अलका पाल के सानिध्य में इस विचार गोष्ठी में ब्लॉक स्तर पर गांववासियों ने अपनी समस्याएं बताकर ज्ञापन सौंपा और उनके निदान की मांग रखी। मुख्य अतिथि अनुपम शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही जन समस्याओं के निवारण के लिए कांग्रेस प्रशासनिक स्तर पर प्रयास करेगी। विचार गोष्ठी/चौपाल में बड़ी संख्या में गांववासियों ने प्रतिभाग किया।

बाइट-हरदासी लाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!