February 15, 2026
IMG-20251102-WA0036.jpg

देहरादून। प्लास्टिक उत्पाद के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी Uniko Plast (P) Ltd. महुआखेड़ा काशीपुर के निदेशक दंपत्ति अनिल लड्ढा एवं श्रीमती संगीता लड्ढा को उत्तराखंड में आयोजित अमर उजाला सम्मान समारोह में, “Best of my city Kashipur” के रूप में सम्मानित किया गया है।

देहरादून में यह सम्मान उत्तराखंड की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान मिलने से प्रफुल्लित निदेशक दंपत्ति ने कहा कि यह उपलब्धि Uniko Plast परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। उधर, प्रदेश भर के उद्योगपतियों ने अनिल लड्ढा और श्रीमती संगीता लड्ढा को इस अद्भुत उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इधर, सम्मान मिलने के बाद Uniko Plast कंपनी में खुशी का माहौल है। कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी कंपनी के स्लोगन “नहीं किसी से कम, अटूट आपके रिश्तों की तरह” को साकार करते हुए अपनी कंपनी के निदेशक दंपत्ति को बधाई दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि Uniko Plast प्लास्टिक उत्पाद के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है

कंपनी द्वारा बनाये जा रहे वाटर टैंक, बाल्टी, टब, टोकरी आदि उत्पाद ग्राहकों की पहली पसंद हैं और निरंतर उपयोग के लिए लोग इनकी जमकर खरीदारी करते हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में भी Uniko Plast अहम भूमिका निभाते हुए समय-समय पर जनहितकारी व कर्मचारी हितार्थ कार्य करने में कतई पीछे नहीं रहती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *