Screenshot_20251107_104928_WhatsAppBusiness.jpg

काशीपुर, 6 नवम्बर 2025 — काशीपुर के खरमास स्थित होली एंजेल पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शिक्षा जगत में अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया है। विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती उपासना यादव ने दुबई में आयोजित पहले इंटरनेशनल एवं 31वें सालाना सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर संस्थान के साथ-साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन किया।

यह प्रतिष्ठित कॉन्फ्रेंस शिक्षाविदों, प्रिंसिपलों और शिक्षा नीति निर्माताओं के साझा मंच के रूप में आयोजित की गई, जिसमें देश-विदेश से सैकड़ों शिक्षाविदों ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के बदलते स्वरूप, नवाचार आधारित शिक्षण प्रणाली, डिजिटल लर्निंग और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभाव पर विचार-विमर्श करना था।

प्रिंसिपल उपासना यादव ने बताया कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच विद्यालयों के लिए न केवल ज्ञान-विनिमय का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण से शिक्षित करने की दिशा में भी प्रेरणा देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सम्मेलन में चर्चा किए गए कई नवाचार बिंदुओं को होली एंजेल पब्लिक स्कूल में लागू करने की दिशा में जल्द कदम उठाए जाएंगे।

इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में शामिल होना विद्यालय के लिए गर्व की बात है। विद्यालय परिवार ने प्रिंसिपल उपासना यादव को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और इसे काशीपुर के लिए गौरव का क्षण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!