Screenshot_20251107_133158_WhatsApp.jpg

काशीपुर। भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज यहां देवभूमि हॉकी एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली रहे।

इस अवसर पर महापौर श्री बाली ने आयोजितहॉकी मैच के खिलाडियों से मुलाकात कर परिचय किया और उन्हें मैच में बेहतर प्रदर्शन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने भारतीय हॉकी के इतिहास को गौरवमय बताया और कहा कि भारत इस खेल का सरताज रहा है।इस अवसर पर अध्यक्ष एथलेटिक्स चयन समिति उत्तराखंड विजेंद्र चौधरी , प्रदेश कोषाध्यक्ष हॉकी संघ योगेश जोशी , अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टर राजीव चौधरी , अध्यक्ष प्रधान संघ जसपाल जस्सी , स्टेडियम प्रभारी महेश्वर नेगी , पूर्व टेबल टेनिस कोच मदन ठाकुर , विमल गुड़िया , मनोज कौशिक , चक्रेश जैन समेत हॉकी मैच के दोनों टीमों के खिलाडी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!