


रजत जयंती पर सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं।
काशीपुर उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी आंदोलनकारियों को नमन करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकल्प गुड़िया ने कहा कि बीते 25 वर्षों में उत्तराखंड ने पूरे देश में प्रत्येक क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया है राज्य स्थापना से लेकर आज तक राज्य के तमाम अधिकारियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, कलाकारों, खिलाड़ियों एवं सैनिकों ने दुनिया भर में प्रदेश का मान बढ़ाया है। विकल्प ने कहा कि आज राज्य जिस मजबूती के साथ खड़ा है इसका मुख्य और सबसे महत्वपूर्ण कारण पंडित नारायण दत्त तिवारी जी का प्रदेश के विकास में योगदान है उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी से औद्योगिक पैकेज लेकर जिस प्रकार रुद्रपुर, हरिद्वार एवं सितारगंज में सिडकुल की स्थापना करी उससे प्रदेश का विकास संभव हो सका और आज वही विकास प्रदेश की नींव बना हुआ है विकल्प ने कहा कि हालांकि सभी मुख्यमंत्री ने अपने-अपने कार्यकाल में अच्छा कार्य किया लेकिन नारायण दत्त तिवारी का कार्यकाल उत्तराखंड के इतिहास में स्वर्णिम काल के रूप में दर्ज हो गया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता । विकल्प ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया है कि इस रजत जयंती वर्ष में विकास पुरुष पंडित तिवारी जी को श्रद्धांजलि स्वरुप उनके नाम पर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल अथवा किसी बड़े संस्थान का नाम रखने की कृपा करें।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
