February 15, 2026
Screenshot_20251110_151356_WhatsApp.jpg

वसुधैब कुटुम्बकम् काशीपुर के तत्वाधान में संपन्न हुआ क्षेत्र में 29 वां नेत्रदान।

दिनांक 10 नवंबर को श्री सतीश कुमार सेठी जी के देहावसान के पश्चात उनके सुपुत्र श्री पुलकित सेठी जी ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। श्री सतीश कुमार सेठी जी के नेत्रदान से दो नेत्रहीनों के नेत्र प्रकाशित होंगे और उनके प्रिय जन उनकी स्मृति को अमरत्व प्रदान करेंगे। सेठी जी स्वयं समाज सेवा व धार्मिक कार्यों में संलग्न रहे एवम यह सराहनीय कार्य भी उनके जीवन प्रवृत्ति के अनुरूप है।
वसुधैव कुटुम्बकम काशीपुर के दायित्वधारियों की उपस्थिति में रुद्रपुर से आई टीम ने कागजी औपचारिकता पूरी कर ब्राह्मलीन सेठी जी के शरीर से दान की गई आंख की ऊपरी परत (कॉर्निया) प्राप्त कीं।
वसुधैव कुटुम्बकम् काशीपुर के संस्थापक सदस्य श्री अजय अग्रवाल जी ने बताया कि वसुधैब कुटुम्बकम् क्षेत्र के लोगों में नेत्रदान हेतु जागृति लाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सनातन समाज में महर्षि दधीचि, राजा शिवि जैसे महान लोग हुए जिन्होंने जनहित में अपनो अंगों का दान किया। उन्होंने बताया कि बहुत से लोग सोचते हैं कि नेत्रदान के दौरान पूरी आंख निकाल दी जाती है, जिससे आंख का सॉकेट खाली रहता है, जो सच नहीं है। सामान्यतः केवल कॉर्निया जो आंख की सबसे बाहरी परत होती है, आसानी से निकाली जाती है व नेत्रदान करने से किसी प्रकार का देह भंग नही होता। उन्होंने ये भी बताया कि नेत्रदान करवाने के लिए वसुधैब कुटुम्बकम् के नेत्रदान सहायता हेतु (24×7)
98370 80678 या 9548799947 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर के तत्वाधान में सम्पन्न इस महान कार्य के प्रति सचिव प्रियांशु बंसल जी ने नेत्रदानी सेठी परिवार का आभार व्यक्त किया और परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की प्रार्थना की तथा क्षेत्र वासियों से मरणोपरांत नेत्रदान कराने में सहयोग का आह्वान किया।
सेठी परिवार द्वारा किये गये नेत्रदान मे राजकुमार सेठी जी और सुरेन्द्र छाबरा जी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *