February 15, 2026
IMG-20251110-WA0023.jpg

उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यश कीर्ति सेतु तथा तराई इंडिपेंडेंट स्कूल वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित काशीपुर रन या वॉक मिनी मैराथन में ओरिसन स्कूल कुंडेश्वरी, काशीपुर के छात्र और शिक्षक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

यह मिनी मैराथन चार वर्गों — 14 वर्ष से कम, 14 से 21 वर्ष, 21 से 55 वर्ष तथा 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग — में आयोजित की गई थी। सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ दौड़ में हिस्सा लिया तथा शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

विद्यालय के निदेशक सह-प्रधानाचार्य डॉ. राधेश्याम तिवारी तथा स्कूल प्रबंधिका श्रीमती उमा वात्सल्य ने सभी प्रतिभागियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि —

ऐसे आयोजन छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

इस अवसर पर निदेशक सह-प्रधानाचार्य डॉ. राधेश्याम तिवारी ने बताया कि —

ओरिसन स्कूल सदैव ऐसे सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेता रहा है। भविष्य में भी हमारा विद्यालय इसी जोश और उत्साह के साथ प्रत्येक सामाजिक, शैक्षणिक एवं खेलकूद कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता रहेगा।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक श्री संजय गहतोड़ी, श्री परवेज सैफी, श्री पुष्पराज सिंह, श्रीमती ब्रजबाला तथा श्रीमती पूजा शर्मा भी उपस्थित रहे।

ओरिसन स्कूल परिवार ने अपने प्रतिभागियों के उत्साह और उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *