Screenshot_20251112_115039_Gallery.jpg

काशीपुर। नगर क्षेत्र में गाय सांडों की बढ़ती जा रही तादाद आमजन की दुश्वारियां बढ़ा रही है। नगर निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता बताया जा रहा है। यह नजारा मौहल्ला सिंघान स्थित दुर्गा मंदिर के पास का है, जिसका एक सिरा मौहल्ला काजीबाग से भी मिलता है। यहां बेसहारा गोवंश पशुओं के मुख्य मार्ग पर बैठ जाने से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है और मुख्य मार्ग बंद हो गया है। इसके अलावा शहर में इन दिनों मिनी चौराहों और हाइवे के साथ ही गली, मौहल्लों व कालौनियों में सांड और गायों के झुंड घूम रहे हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों के साथ ही महिलाओं और बुजुर्गों में इनका भारी खौफ बताया जा रहा है। लोगों को घर से निकलने में परेशानी हो रही है, लेकिन नगर निगम इस ओर कतई गंभीर नहीं है। स्थानीय जन प्रशासन से इन गाय, सांडों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग कर रहे हैं। काशीपुर के मौहल्ला कानूनगोयान, लाहौरियान, खालसा, खत्रियान, ओझान, किला आदि विभिन्न मौहल्लों के वाशिंदे इन दिनों आवारा पशुओं के कारण बेहद परेशान हैं।
गलियों में सांड और गायों के झुंड बेखौफ घूमते रहते हैं। इससे लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर लगता है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और महिलाओं व बुजुर्गों को हर पल किसी अनहोनी का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर सांड आपस में लड़ते हैं। इस लड़ाई में लोग घायल हो जाते हैं और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचता है। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से कोई खास कार्रवाई नहीं हो रही है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम महापौर दीपक बाली ने एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया है, जनता का कहना है कि उन्हें इस ज्वलंत समस्या का त्वरित संज्ञान लेकर इसका निदान कराना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!