February 15, 2026
IMG-20251112-WA0079.jpg

काशीपुर। “बचपन वह रंग है जो जीवन की हर तस्वीर को खूबसूरत बनाता है” इस थीम को लेकर महुआखेड़ा स्थित Uniko Plast (P.) Ltd. की ओर से अलीगंज रोड स्थित जिंदल साउथ सिटी (आवासीय कालौनी) में children’s Day के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को इस दिवस की महत्ता बताई गई। Uniko Plast की managing director श्रीमती संगीता लड्डा ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि बच्चों का भविष्य हमारे देश का भविष्य है। Children’s Day यानि ‘बाल दिवस’ हमें सिखाता है कि बच्चों की मुस्कान ही दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है। यह दिन हर उम्र के व्यक्ति को यह याद दिलाता है कि सच्चा विकास तभी संभव है जब बच्चे सुरक्षित, शिक्षित और खुश हों तथा बड़े होकर डॉक्टर, इंजीनियर और उद्योगपति बनें और देश का नाम रौशन करें। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों एवं बच्चों को Uniko परिवार की बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “बचपन वह रंग है जो जीवन की हर तस्वीर को खूबसूरत बनाता है।” श्रीमती संगीता लड्डा ने गीत-संगीत के बीच बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और उपहार वितरित किए। वहीं, Uniko परिवार की श्रीमती पूजा लड्डा ने भी Children’s Day की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित जनों ने इस आयोजन के लिए Uniko परिवार का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर स्वाति गर्ग, पिंकी सिंह, सुमन आर्या, पूनम देवी, कविता दिगारी, अलका आदि महिलाएं एवं कनिष्क, विराट, रिद्धिमा, अभि, पावनी, मिष्ठी, अक्कू, कबीर, युवान, शताक्षी, त्रेजल इत्यादि बच्चे मुख्यतः उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *