


काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के यूजी पाठ्यक्रम बीबीए अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का विगत दिवस काशीपुर की जानी-मानी मेडिकल क्षेत्र की कंपनी एग्रोन रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड में एक्सपोर्ट मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पद पर चयन हुआ है। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि संस्थान के प्लेसमेंट विभाग के प्रभारी श्री आनंद सिंह के विशेष प्रयत्नों से बीबीए फाइनल सेमेस्टर के विद्यार्थी क्रमशः खुशबू कुमारी, साक्षी, आयुषी शर्मा, यश वर्मा एवं राहुल सिंह का एक्सपोर्ट मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पद पर चयन संपन्न हुआ है उक्त विद्यार्थियों का साक्षात्कार विगत 12 नवंबर को कंपनी के प्रांगण में ही हुआ था जिसमें उपरोक्त छात्रों का चयन हुआ है।
यहां बताते चले की विगत वर्षों में संस्थान के विद्यार्थी देश की बड़ी-बड़ी नामचीन कंपनियों में चयनित हो चुके है। संस्थान की प्रबंध समिति लगातार विद्यार्थियों को काशीपुर और उत्तराखंड के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में आयोजित होने वाले साक्षात्कार करने हेतु प्रतिभाग के लिए भेजते रहते हैं और साथ ही कैंपस इंटरव्यू का भी आयोजन किया जाता रहता है जिससे विद्यार्थी अपना कोर्स पूरा करने के बाद अपने भविष्य को स्वर्णिम दिशा की ओर ले जा सके। प्लेसमेंट अधिकारियों ने बताया कि निकट भविष्य में और भी विद्यार्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों में संपन्न होने जा रहा है। विद्यार्थियों के चयन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबंध समिति, निदेशक, प्राचार्य, फैकेल्टी एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया हैं।
डॉक्टर निमिषा अग्रवाल
प्राचार्य

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
