February 15, 2026
Screenshot_20251114_202855_WhatsApp.jpg

14 नवम्बर को ओरिसन स्कूल, कुंडेश्वरी, काशीपुर में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की उमंग, उत्साह और खुशियों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें शिक्षकों द्वारा थॉट ऑफ द डे, समाचार वाचन, प्रतिज्ञा और बाल दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया गया। सभी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को याद करते हुए बाल दिवस के महत्व को समझाया।

विद्यालय के निदेशक/प्रधानाचार्य
डॉ. राधेश्याम तिवारी तथा एम.डी. श्रीमती ऊमा वात्सल्य के मार्गदर्शन में कक्षा-वार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें लेमन रेस, फ्रॉग रेस, सैक रेस, 100 मीटर दौड़, रिले रेस, रस्साकशी आदि आकर्षक खेल शामिल थे। छात्रों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया।

विजेताओं को मंच पर सम्मानपूर्वक पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में निदेशक/प्रधानाचार्य
डॉ. राधेश्याम तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा—
बच्चे भगवान का सबसे सुंदर उपहार हैं। आप सभी हमारे देश का भविष्य हैं। ओरिसन स्कूल आपके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सदैव प्रयासरत है। हमेशा सीखते रहें, आगे बढ़ते रहें और अपने सपनों को साकार करें।

उनका प्रेरणादायक संदेश सुनकर बच्चों में नई ऊर्जा और उत्साह भर गया।

इस प्रकार ओरिसन स्कूल में मनाया गया बाल दिवस 2025 सभी छात्रों के लिए एक यादगार और आनंदपूर्ण दिवस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *