February 15, 2026
Screenshot_20251115_075417_WhatsAppBusiness.jpg

जसपुर पायनियर्स अकादमी गढ़ीनेगी का वार्षिकोत्सव 13 नवंबर को बड़े हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नेचुरल साइंस इनिशिएटिव की हेड प्रोफेसर सौम्या प्रसाद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका अरोड़ा ने वर्षभर की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस वर्ष वार्षिकोत्सव का थीम “भारत दर्शन” रखा गया, जिसमें देश के 28 राज्यों के लोकनृत्यों का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। एक के बाद एक प्रस्तुत होते रंगारंग कार्यक्रमों ने पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत की सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम देखा और अंत तक अपनी सीटों पर रोमांचित बने रहे।

उपप्रधानाचार्या कनिका सुखीजा ने विद्यालय द्वारा अपनाए गए सस्टेनेबल मैनेजमेंट मॉडल पर एक प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसमें वेस्ट मैनेजमेंट, सोलर एनर्जी उपयोग, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग तथा कम्पोस्ट मेकिंग के विद्यालयीय प्रयासों को दर्शाया गया।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर सौम्या प्रसाद ने विद्यालय द्वारा किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें बच्चों में जिम्मेदार नागरिकता का भाव पैदा करती हैं। उन्होंने विद्यालय परिसर में बने वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, सोलर पैनल, कम्पोस्ट यूनिट तथा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग मॉडल का निरीक्षण किया और स्टाफ व विद्यार्थियों की प्रशंसा की।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को पैकेज्ड फूड न दें क्योंकि इनमें पाए जाने वाले माइक्रोप्लास्टिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।

अंत में विद्यालय के निदेशक ललित रौतेला एवं चित्रा रौतेला ने विभिन्न विद्यालयों से आए डायरेक्टर्स, प्रिंसिपल्स, सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं स्टाफ का धन्यवाद प्रकट किया और आशा व्यक्त की कि आगे भी सभी के सहयोग से विद्यालय निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

— पायनियर्स अकादमी, गढ़ीनेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *