


काशीपुर। नगर के नैनी कॉन्वेंट स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर हुआ, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल परिसर को रंग-बिरंगी सजावट कर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शिक्षकों के मार्गदर्शन में दिनभर चले इस बाल मेले ने बच्चों को अपनी उद्यमिता और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। स्कूल के प्रबंधक श्रीअश्विन कुमार ने बच्चों को बाल दिवस का महत्व समझाया और उन्हें ईमानदारी व परिश्रम के लिए प्रेरित किया। वहीं, प्रधानाचार्य इंद्रजीत कौर ने बताया कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस को हर वर्ष राष्ट्रीय बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। भाजपा जिला महामंत्री सुशील जी ने रिबन काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
