

रामनगर हिम्मतपुर ब्लॉक स्थित ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल का रजत जयंती समारोह (ILLUMINATION–2025) मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट जी थे ।कार्यक्रम में विभिन्न संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरोकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनको मुख्य अतिथि एवं समस्त उपस्थित जनता को मंत्र मुग्ध कर दिया ।

कार्यक्रमों में मुख्यतया सिंड्रेला डांस, बॉलीवुड ऑफ 80s, सेव गर्ल चाइल्ड, उत्तराखंड के रंग, हीरोज ऑफ नेशन, स्कूल बैंड आदि थे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि को NCC 79 बटालियन की स्कूल की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया । मुख्य अतिथि श्री अजय भट्ट ने इस अवसर पर स्कूल के अंदर संचालित होने वाली 10 मीटर इनडोर राइफल शूटिंग कक्ष का उद्घाटन भी किया, जिससे बच्चों में देशप्रेम की भावना विकसित होगी।

कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख रामनगर श्रीमती मंजू नेगी , ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख रामनगर श्री संजय नेगी, स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ नलिनी श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन से की, अपने संबोधन में स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ नलिनी श्रीवास्तव ने 25 वर्षों की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि 25 वर्षों से अभिभावकों ने जो भरोसा हमारे संस्थान पर दिखाया है उसके लिए हम उनके आभारी है ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजय भट्ट जी ने सभी कार्यक्रमों की मुक्त कंठ से सराहना की । इस अवसर पर विद्यालय के टॉपर स्टूडेंट्स को तथा नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले लायल विद्यार्थियों के माता पिता को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया, इसके साथ ही विद्यालय के पूर्व टीचर्स तथा एल्युमिनी छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर स्कूल निदेशक डॉ प्रसून श्रीवास्तव, प्रणय श्रीवास्तव, आलोकिता श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या डॉ नलिनी श्रीवास्तव, अनुराग सिंह, इंदर रावत, भुवन डंगवाल, मोहित उपाध्याय, डॉ दीपक खाती, एन एस धालीवाल, श्री संजीव शर्मा, श्री राकेश सिंघल, श्री दिनेश जिंदल, श्री सुरेश जिंदल, विनय जिंदल, श्री सलिल गुप्ता आदि थे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
