February 15, 2026
Screenshot_20251116_194010_WhatsAppBusiness.jpg

16 नवंबर 2025 को आयोजित मैराथन की शुरुआत काशीपुर स्टेडियम से हुई, जहाँ बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद थे। इस अवसर पर ओरिसन स्कूल (Scolastica) कुंडेश्वरी काशीपुर के विद्यार्थियों ने अद्भुत ऊर्जा और जोश के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। बच्चों ने अनुशासन, खेलभावना और उत्साह का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मैराथन सम्पन्न होने के बाद आयोजित समारोह में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे गर्व और खुशी से खिल उठे।
विद्यालय के मेंटर्स श्रीमती उमा वात्सल्य एवं श्री विनोद वात्सल्य ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का उत्साह वास्तव में प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ाती हैं।
स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री नितिन वात्सल्य ने भी मैराथन में बच्चों की सराहनीय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ओरिसन स्कूल का उद्देश्य छात्रों को केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें जीवन मूल्यों और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने बच्चों के जोश को विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बताया।
इसके बाद विद्यालय के निदेशक/ प्रधानाचार्य डॉ. राधेश्याम तिवारी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की खेल गतिविधियाँ छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि ओरिसन स्कूल छात्रों को शिक्षा के साथ खेल और फिटनेस के अवसर हमेशा उपलब्ध कराता रहेगा।
इस आयोजन में ओरिसन स्कूल के शिक्षक श्री परवेज़, श्री वासुदेव गुनीयाल मिस संजना और मिस भावना भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।
काशीपुर स्टेडियम से शुरू हुई यह मैराथन ओरिसन स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव रही, जहाँ उन्होंने अपने प्रदर्शन से न केवल स्वयं को बल्कि पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *