


औरिसन स्कूल कुंडेश्वरी, काशीपुर में दिनांक 19 नवंबर 2025 को छात्राओं के लिए “Human Emotions and How to Control It” विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र स्कूल सलाहकार श्रीमती मोना वात्सल्य द्वारा लिया गया।
सत्र के दौरान श्रीमती मोना वात्सल्य ने मानवीय भावनाओं के प्रकार, भावनात्मक प्रतिक्रिया के कारण, तथा भावनाओं को स्वस्थ तरीके से नियंत्रित करने के प्रभावी उपायों के बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी समझाया कि भावनाओं को पहचानना और उन्हें सही दिशा देना जीवन में सफलता और संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
स्कूल मेंटर्स श्रीमती उमा वात्सल्य और श्री विनोद वात्सल्य ने सत्र की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में बच्चों को भावनात्मक संतुलन सिखाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं।
स्कूल के एम.डी. श्री नितिन वात्सल्य ने कहा कि औरिसन स्कूल हमेशा से छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल अकादमिक शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों को जीवन प्रबंधन कौशल—जैसे भावनाओं को समझना और नियंत्रित करना—भी सिखाना है।
विद्यालय के निदेशक/ प्रधानाचार्य डॉ. आर.एस. तिवारी ने इस सत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के उपयोगी और ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि छात्राएं मानसिक, शैक्षणिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बन सकें।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
