February 15, 2026
Screenshot_20251126_120015_WhatsApp.jpg

काशीपुर श्रीराम इन्स्टीटयूट ऑफ मैनेजमैण्ट एण्ड टेक्नोलॉजी, काशीपुर के MBA Ist & IInd Year के छात्र-छात्राओं का VGuard Industries, Kashipur एवं Naini Papers Ltd., Kashipur में एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण के औद्योगिक भ्रमण में V Guard Industry, Kashipur के वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री जितेन्द्र राणा, अधिकारी-मानव संसाधन श्री विनीत चौहान (मुख्य वक्ता), उप प्रबंधक-अनुरक्षण श्री रमेंद्र सिंह एवं कार्यकारी- मानव संसाधन एवं पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सुश्री निशा शर्मा ने छात्र-छात्राओं को औद्योगिक भ्रमण कराया एवं कॉर्पोरेट कल्चर के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। इस अवसर पर श्री विनीत चौहान ने छात्र-छात्राओं को प्रेज़ेन्टेशन के माध्यम से कंपनी के विभिन्न उत्पादन से सम्बन्धित गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी प्रदान की।
द्वितीय चरण के औद्योगिक भ्रमण में Naini Papers Ltd., Kashipur के प्रबंध निदेशक श्री पवन अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक श्री मयंक अग्रवाल एवं तकनीकी निदेशक श्री मुकेश कुमार त्यागी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में श्री मुकेश कुमार त्यागी ने छात्र-छात्राओं को प्रोडक्शन, ऑपरेशन एवं प्रैक्टिकल प्रक्रियाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रेज़ेन्टेशन के माध्यम से विस्तार से प्रदान की। साथ ही उन्होंने कॉरपोरेट सेक्टर में होने वाले रिक्रूटमेंट, ग्रिवांस एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया।
इस इंडस्ट्रीयल विजिट का आयोजन श्रीराम संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट सैल के संचालक डॉ0 अकील अहमद व सदस्यों द्वारा किया गया। ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट सैल के सदस्य ने कहा कि प्रैक्टिकल लाइफ और छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए उन्हें इंडस्ट्रीयल विजिट पर लाया गया है। इस प्रकार के विजिट से छात्र-छात्राओं में काम को लेकर आत्मविश्वास बढ़ता है। इस इंडस्ट्रीयल विजिट का नेतृत्व विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 शोभित त्रिपाठी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 गुलनाज़ सिद्दीकी, असिस्टेंट प्रोफेसर कुलदीप, अंजली नायर ने किया।
संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह एवं प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा ने VGuard Industries, काशीपुर एवं Naini Papers Ltd., काशीपुर के सभी लोगों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *