Screenshot_20251128_134314_WhatsApp.jpg


काशीपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ़ काशीपुर द्वारा बच्चों को “say no to labour child and yes to education”विषय पर एक व्याख्यान द्वारा अवगत कराया गया कि यह उम्र उनके पढ़ने की है आजीविका कमाने के चक्कर में शिक्षा प्राप्ति के सुनहरे अवसर ना खोएं . यह टॉक कु.आयुषी नागर के” ख्वाहिश”एन जी ओ के वेदशाला भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सत्येन्द्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट की वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती सिमरन सेठी रहीं ।इस अवसर पर क्लब द्वारा बच्चों को खाद्य सामग्री भी वितरित की गई।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, सचिव डॉ निमिषा अग्रवाल,आई एस ओ पूनम जोशी, कोषाध्यक्ष रूपाली अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, ऋचा अग्रवाल,रंजीता कौर, नूपुर अग्रवाल सहित एन जी ओ की संयोजिका आयुषी नागर,स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!