February 15, 2026
Screenshot_20251201_110846_WhatsAppBusiness.jpg

काशीपुर। सड़कों पर रात के समय गायों के साथ होने वाले बढ़ते हादसों को रोकने के लिए हाल ही में एक अत्यंत सराहनीय पहल की गई है। संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाओं पर चलते हुए उनके शिष्यों ने मुनीन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट (कुरुक्षेत्र, हरियाणा) के अंतर्गत, काशीपुर क्षेत्र में गायों की सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टर बेल्ट लगाने का विशेष अभियान चलाया। पूरे क्षेत्र में यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर गायों को अंधेरे में होने वाली दुर्घटनाओं से बचाया गया। रिफ्लेक्टर बेल्ट की चमक गाड़ियों को दूर से ही सतर्क कर देती है, जिससे गायें सुरक्षित रहती हैं और चालक भी संभावित हादसे से बच जाते हैं। इस पूरी जनहितकारी सेवा का सारा श्रेय संत रामपाल जी महाराज जी को जाता है, जिनकी प्रेरणा से समाज में ऐसी संवेदनशील और जीवनरक्षक सेवाएं निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *