



काशीपुर चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अन्तर्गत स्वयंसेवियों ने विश्व एड्स दिवस पर जागरुकता रैली निकालकर जनमानस को एच0आई0वी0/एड्स की रोकथाम के प्रति जागरुक किया। जागरुकता रैली महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया मार्ग एवं पोस्ट ऑफिस से मुख्य बाजार होते हुए महाविद्यालय पहुंची। संगोष्ठी के अन्तर्गत एड्स से सम्बन्धित डॉक्यूमेंट्री द्वारा स्वयंसेवियों को एड्स के कारण, लक्षण, और उपचार की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वन्दना सिंह, डॉ0 गीता मेहरा, असि0प्रो0 डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 मंगला, डॉ0 रंजना, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 ज्योति रावत एवं कु0 सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
