February 15, 2026
IMG-20251204-WA0004.jpg

काशीपुर। श्रीराम इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी में उत्तराखण्ड राज्य संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2025–27 के तहत रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। यह प्रवेश माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड के आदेश एवं NCTE विनियम 2014 के अनुसार किया जा रहा है।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार, तीसरी काउंसलिंग 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होगी। प्रवेश केवल उन्हीं छात्रों को प्रदान किए जाएंगे जो NCTE विनियम 2014 के परिशिष्ट-4, क्लॉज़ 3.2 के अनुसार न्यूनतम अंकों सहित पात्रता (स्नातक/स्नातकोत्तर में 50%) परीक्षा उत्तीर्ण हों।
पात्र अभ्यर्थी इस अवधि में संस्थान पहुँचकर मेरिट आधारित सीधे प्रवेश ले सकते हैं। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल न हुए योग्य अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
सभी प्रवेश विश्वविद्यालय, राज्य सरकार एवं न्यायालय के प्रावधानों के अनुरूप होंगे।
अधिक जानकारी के लिए 8194069000, 9917407268, 9997184307 पर
संपर्क करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *