



मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय तृतीय अंडर 14 बालक बालिका इंटर स्कूल खो -खो प्रतियोगिता के प्रथम दिवस का आगाज हुआ।
जिसमें सीबीएसई एवं उत्तराखंड बोर्ड से संचालित सरकारी एवं निजी स्कूलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में खिलाड़ियों के मन में प्रतियोगिता के प्रति बहुत उत्साह दिखाई दिया।
खेल प्रतियोगिता के आज के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ सलेक्शन कमेटी के निर्विरोध अध्यक्ष श्री विजेंद्र चौधरी जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए चैंपियनशिप का प्रारंभ किया। प्रतियोगिता में कुल 12-12 टीमों (लड़के एवं लड़कियां) ने भाग लिया।
इसी के साथ आज के गेस्ट ऑफ़ ऑनर श्री पुष्कर काला जी (जिला प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी, काशीपुर), (पूर्व प्रदेश मंत्री), श्री सुशील शर्मा (ज़िला महामंत्री, भाजपा काशीपुर),
श्री रजत सिद्धू (ज़िला मंत्री, भाजपा काशीपुर),
श्री संजीव कुमार (ज़िला मंत्री),
श्री हरप्रीत सिंह (मंडल महामंत्री),श्री जितेंद्र देवीलाल (प्रधानाचार्य, ब्लूमिंग स्कॉलर्स अकादमी), तथा इंद्रजीत कौर (प्रधानाचार्या, नैनी कॉन्वेंट स्कूल) ने अपनी उपस्थिति से बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
इस टूर्नामेंट के टेक्निकल ऑफिशल मनीष मेहरा, हरेंद्र राणा, कुमारी मनीषा और अंशिका है।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन बालिका वर्ग की 12 टीमों ने प्रतिभा किया जिसमें मास्टर इंटरनेशनल स्कूल, श्री साईं पब्लिक स्कूल, राजपूताना, किसान इंटर कॉलेज, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, गुरु नानक मॉडल स्कूल, ब्लूमिंग स्कॉलर्स अकादमी, ऑरिसन स्कॉलास्टिका , तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, ग्लोबल पब्लिक स्कूल, जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल, नैनी कॉन्वेंट स्कूल ने प्रतिभाग लिया।
बालक वर्ग में मास्टर इंटरनेशनल स्कूल, श्री साईं पब्लिक स्कूल, राजपूताना कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, गुरु नानक मॉडल स्कूल , ब्लूमिंग स्कॉलर्स अकादमी , ऑरिसन स्कॉलास्टिका, ग्लोबल पब्लिक स्कूल, नैनी कॉन्वेंट स्कूल , साईं पब्लिक स्कूल, कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट ने प्रतिभाग लिया।
खेल प्रारंभ होने से पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजेंद्र चौधरी जी ने सभी खिलाड़ियों को खेल से जुड़े सभी नियम बताए और कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यहां भी उनसे अच्छे खो-खो खेल की उम्मीद की जाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री भारत की सबसे छोटी उम्र की बनने वाली जज है इसी कारण उन्हें हर महिला पर फक्र है। साथ ही उन्होंने विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती शिल्पी गर्ग के कार्यों की सराहना की और कहा कि वह विद्यालय की एक मजबूत रीढ की हड्डी हैं जो विद्यालय को हर क्षेत्र में आगे लेकर चल रही हैं जिन्हें खिलाड़ियों ने ध्यानपूर्वक सुना।
प्रथम मैच (बालक वर्ग ) मास्टर इंटरनेशनल स्कूल बनाम गुरु नानक मॉडल स्कूल के बीच हुआ जिनमें दोनों टीम के खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया इस इस मैच की विजेता टीम मास्टर इंटरनेशनल स्कूल की टीम रही ।
बालिका वर्ग में प्रथम मैच नैनी कॉन्वेंट स्कूल और श्री साईं पब्लिक स्कूल के बीच हुआ जिनमें श्री साईं पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही।
द्वितीय मैच ( बालक वर्ग) साईं पब्लिक स्कूल और कृष्णा पब्लिक स्कूल के मध्य हुआ। जिसमें साईं पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही।
तृतीय मैच (बालक वर्ग) नैनी कॉन्वेंट स्कूल एवं श्री साईं पब्लिक स्कूल के बीच हुआ जिसमें श्री साईं पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही।
चौथा मैच ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल एवं ऑरिसन स्कॉलास्टिका के मध्य हुआ जिसमें ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही।
पांचवा मैच ग्लोबल पब्लिक स्कूल एवं गुरु नानक मॉडल स्कूल के मध्य हुआ जिसमें ग्लोबल पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही।
छठा मैच ब्लूमिंग स्कॉलर्स एकेडमी एवं नैनी कॉन्वेंट स्कूल के मध्य हुआ जिसमें ब्लूमिंग स्कॉलर्स एकेडमी विजेता रही।
सातवां मैच मास्टर इंटरनेशनल स्कूल एवं ग्लोबल पब्लिक स्कूल के मध्य हुआ जिसमें मास्टर इंटरनेशनल स्कूल की टीम विजेता रही।
बालिका वर्ग प्रथम मैच नैनी कान्वेंट स्कूल एवं श्री साईं पब्लिक स्कूल के मध्य हुआ जिसमें श्री साई पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही।
दूसरा मैच ऑरिसन स्कॉलास्टिका एवं गुरु नानक मॉडल स्कूल के मध्य हुआ जिसमें ऑरिसन स्कॉलास्टिका विजेता रही। तीसरा मैच तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर एवं राजपूताना कॉलेज के मध्य हुआ जिसमें तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की टीम विजेता रही।
चौथा मैच ग्लोबल पब्लिक स्कूल एवं जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल के मध्य हुआ जिसमें जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल विजेता रहा।
पांचवा मैच मास्टर इंटरनेशनल स्कूल एवं नैनी कॉन्वेंट स्कूल के मध्य हुआ जिसमें मास्टर इंटरनेशनल स्कूल की टीम विजेता रही।
छठा मैच किसान इंटर कॉलेज एवं ऑरिसन स्कॉलास्टिका के मध्य हुआ जिसमें किसान इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही सातवां मैच ब्लूमिंग स्कॉलर्स एकेडमी एवं तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के मध्य हुआ जिसमें ब्लूमिंग स्कॉलर्स एकेडमी की टीम विजेता रही। आठवां मैच ग्लोबल पब्लिक स्कूल एवं ग्रेट मिशन के मध्य हुआ जिसमें ग्रेट मिशन की टीम विजेता रही। नवां मैच मास्टर इंटरनेशनल स्कूल एवं श्री साई पब्लिक स्कूल के मध्य हुआ जिसमें मास्टर इंटरनेशनल स्कूल की टीम विजेता रही।
समाचार लिखे जाने तक अभी इतने ही मैच हो पाए हैं अभी शाम तक बच्चों के 12 -12 मैच हो जाएंगे पश्चात उन टीमों की घोषणा की जाएगी जो क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में खेल कौशल को विकसित करना, अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति सम्मान का भाव उत्पन्न करना है। मास्टर इंटरनेशनल स्कूल ने इस आयोजन के माध्यम से न केवल युवा प्रतिभा को मंच प्रदान किया है बल्कि उन्हें सीखने और आगे बढ़ने का भी मौका दिया है। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया । वहीं अन्य टीमों के खिलाड़ियों ने मैच से प्रेरणा लेते हुए अपने प्रदर्शन को सुधारने की रणनीति अपनाई।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
