February 15, 2026
Screenshot_20251208_201249_WhatsAppBusiness.jpg

सरवोदय हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट द्वारा सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को ओरिसन स्कूल (स्कॉलास्टिका), कुंडेश्वरी, काशीपुर में एक निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

इस स्वास्थ्य शिविर में आम जनता, छात्र-छात्राएं, शिक्षक, विद्यालय स्टाफ आदि सभी को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं जांच सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर में सामान्य चिकित्सक एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। साथ ही रैंडम ब्लड शुगर, ईसीजी, बीएमडी एवं पीएफटी जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी मुफ्त में की जाएंगी।

इस अवसर पर स्कूल मेंटर श्रीमती उमा वात्सल्य ने कहा कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना भी हमारा कर्तव्य है। यह स्वास्थ्य शिविर उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

वहीं स्कूल के एमडी श्री नितिन वात्सल्य ने कहा कि ओरिसन स्कूल हमेशा समाजहित में कार्य करता रहा है। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से हम अधिक से अधिक लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना चाहते हैं।

विद्यालय के प्रिंसिपल/डायरेक्टर डॉ. आर.एस. तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है। ऐसे शिविरों से लोगों को समय रहते अपनी स्वास्थ्य जांच कराने का अवसर मिलता है, जिससे गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो पाता है।

अधिक से अधिक आम नागरिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों आदि से इस शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की गई है। विद्यालय प्रबंधन एवं सरवोदय हॉस्पिटल की टीम द्वारा लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए यह सराहनीय पहल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *