February 15, 2026
Screenshot_20251209_180701_WhatsApp.jpg

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित सेम्फोर्ड पब्लिक स्कूल मैं उर्वशी दत्त बाली के नेतृत्व में “50 तारे” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अनाथ बच्चों और स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उर्वशी दत्त बाली रोज़ 4–5 घंटे बच्चों को समय देती हैं, और उनके इसी समर्पण का परिणाम आज मंच पर साफ दिखाई दिया।

कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या ज्योति राणा, चेयरमैन विनीत सिंघल, जज श्रीमती ममता सिंह (W/o ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह), श्रीमती रिचा जे. पैन्यूली, डॉ. ध्रुवी बंडोडकर और डॉ. आराधना शर्मा सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे। हिंदू वाहिनी के सदस्य, राजीव चौधरी, जगमोहन बंटी, पूनम जोशी और शांतनु चिकारा ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विशेष रूप से विनीत सिंघल और शालिनी जी ने न केवल मंच उपलब्ध कराया बल्कि अनाथ बच्चों को अपनी अकादमी में अभ्यास के लिए स्थान देकर सच्चा सहयोग दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट था—अवसर मिले तो हर बच्चा चमक सकता है, और आज दोनों संस्थानों के बच्चों ने यह साबित कर दिखाया।
आर्ट एंड क्राफ्ट में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अकादमी से संदीप प्रथम और अंश राणा द्वितीय रहे, जबकि Shemford School में प्रिया बिष्ट प्रथम और रिया रावत द्वितीय रहीं। कैरम प्रतियोगिता में अनुराग प्रथम और आयुष कोहली द्वितीय रहे। चित्रकला में प्रियांश ने पहला स्थान और नक्ष ने दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं Shemford School से दक्षिता प्रथम और हिमांशी द्वितीय रहीं। अंग्रेजी सुलेख में शुभम प्रथम और कृष्ण सैनी द्वितीय रहे, जबकि Shemford School के मनराज प्रथम और नारायण द्वितीय स्थान पर रहे। हिंदी सुलेख में मनोहर ने प्रथम और लक्की ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वही सेमफोर्ड स्कूल की आराध्या रावत प्रथम और हरजीत सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।

इस प्रेरणादायक आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि—हर बच्चा बराबर है, बस उसे सही अवसर और सहयोग की आवश्यकता होती है। आज के नन्हे सितारों ने अपनी प्रतिभा से काशीपुर का नाम रोशन किया और सभी को गर्व महसूस कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *