February 15, 2026
Screenshot_20251212_173019_WhatsApp.jpg

श्रीराम संस्थान, काशीपुर में एफडीपी की श्रृंखला को जारी रखते हुए डॉ० अविनाश चंद जोशी पूर्व निदेशक UJVNL देहरादून तथा श्री अनूप कुमार, अध्यक्ष ISTD देहरादून चैप्टर ने “Talk With Faculty” कार्यक्रम में एफडीपी के तहत शिक्षा एवं शिक्षण के प्रति सकारात्मक दृश्टिकोण पर एक विश्लेषण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान फैकल्टी व्यवहार, व्यावसायिक आचरण, तथा महत्वपूर्ण कौशल संवर्धन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षण–अधिगम वातावरण को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाना था । कार्यक्रम में टीम प्रबंधन, शिक्षकों के विकास, शिक्षण पर फोकस, संचार और विश्लेषणात्मक कौशल पर प्रभावी ढंग से चर्चा की गई।
कार्यशाला के अंत में श्रीराम संस्थान के निदेशक डॉ0 योगराज सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि तनावमुक्त कार्यशैली को अपनाकर अपनी कार्यक्षमता को और अधिक विकसित किया जा सकता है।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार, श्री अमित अग्रवाल, निदेशक प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा, समस्त विभागाध्यक्ष, फैक्ल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *