काशीपुर। हॉली एंजल पब्लिक स्कूल, खर्मासा की बालिका टीम ने 13 दिसंबर 2025 को समर स्टडी हॉल में आयोजित “खेलों इंडिया शूटिंग बॉल अस्मिता लीग” में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता जिला उधम सिंह नगर शूटिंग बॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई थी।
स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल कौशल और टीम भावना का परिचय देते हुए फाइनल मुकाबले तक का सफर तय किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि अन्य छात्रों को भी खेलों में भाग लेने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या उपासना यादव, प्रशासकीय निदेशक एवं प्रबंधन समिति ने विजेता टीम को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
