February 15, 2026
Screenshot_20251216_204120_WhatsApp.jpg

काशीपुर श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SIMT), काशीपुर में आज श्री गुरूनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, काशीपुर की 58 छात्राओं एवं 2 शिक्षिकाओं—श्रीमती अम्बिका एवं श्रीमती निर्मला—ने “वन डे इन SIMT” कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा की आधुनिक सुविधाओं, उन्नत तकनीकी प्रयोगशालाओं तथा कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना था।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:30 बजे औपचारिक स्वागत के साथ हुई, जिसमें छात्राओं को श्रीराम संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, उत्कृष्टता और विशिष्टताओं की जानकारी दी गई। इसके पश्चात एक संक्षिप्त एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से संस्थान की आधुनिक तकनीकी सुविधाओं, पाठ्यक्रम संरचना, प्रैक्टिकल लर्निंग तथा प्लेसमेंट अवसरों से अवगत कराया गया।
भ्रमण के दौरान छात्राओं ने संस्थान की अनेक अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया, जिनमें AI Lab, सुसज्जित कंप्यूटर लैब, आधुनिक डिजिटल लैब, विशाल एवं स्वच्छ कक्षाएँ, समृद्ध पुस्तकालय व डिजिटल लर्निंग स्पेस, खेल मैदान तथा स्पोर्ट्स सुविधाएँ प्रमुख रहीं।
श्री गुरूनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने श्रीराम संस्थान के मैत्रीपूर्ण संकाय, सुव्यवस्थित परिसर, आधुनिक प्रयोगशालाओं, विशाल कक्षाओं तथा उत्कृष्ट प्लेसमेंट व्यवस्था की भूरी-भूरी प्रशंसा की। छात्राओं का सकारात्मक फीडबैक संस्थान की गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को नोटबुक एवं पेन वितरित किए गए। छात्राओं के लिए एक जानकारीपूर्ण प्रेज़ेंटेशन का आयोजन किया गया, जिसका संचालन सुश्री छवि चौधरी, सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया। इसी क्रम में उपस्थित शिक्षिकाओं को सौजन्य स्वरूप स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। पूरा कार्यक्रम सामूहिक फोटो सत्र एवं जलपान के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्रीराम संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार जी ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को भविष्य की उच्च शिक्षा एवं तकनीकी नवाचारों के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
श्रीराम संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) योग राज सिंह एवं प्राचार्य डॉ. एस. एस. कुशवाहा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा शिक्षा में आधुनिक तकनीक की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला।
श्रीराम संस्थान ने श्री गुरूनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करते हैं। संस्थान ने भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक सहयोग जारी रखने की इच्छा व्यक्त की।
सन 2004 में स्थापित श्रीराम संस्थान अपनी आधुनिक तकनीकी सुविधाओं, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों एवं उद्योग-उन्मुख शिक्षा के लिए क्षेत्र के अग्रणी संस्थानों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *