Screenshot_20251220_154354_WhatsApp.jpg

काशीपुर गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष विधि करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन विद्यालय की पूर्व छात्रा एडवोकेट आस्था गोयल जी ने किया।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को एलएलबी पाठ्यक्रम, विधि क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों और प्रमुख कानून प्रवेश परीक्षाओं की जानकारी दी गई। एडवोकेट आस्था गोयल जी ने CLAT, AILET, LSAT-India, SLAT और MH-CET Law जैसी परीक्षाओं के बारे में बताया। उन्होंने 12वीं के बाद 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी कोर्स और स्नातक के बाद 3 वर्षीय एलएलबी कोर्स के विकल्पों की जानकारी दी।

एडवोकेट आस्था गोयल जी ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने, कानूनी समाचारों पर ध्यान देने और ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से तैयारी करने की सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री नीरज कपूर जी, डायरेक्टर श्रीमती वसुधा कपूर जी, प्रधानाचार्य श्री प्रतीक गोयल जी और उप प्रधानाचार्य मीनल बधवार जी सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!