February 15, 2026
Screenshot_20251221_161450_WhatsApp.jpg

काशीपुर | समाज सेविका उर्वशी दत्त बाली के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मात्र पांच – छ दिन के प्रशिक्षण से ही काशीपुर सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के बच्चों ने खेल प्रतियोगिता में ऐसा हुनर दिखाया कि उन्होंने दोनों मैच जीत लिए और लोग देखते रह गए। उन्होंने सिद्ध कर दिया कि उनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मौका मिले तो वें वह सब कुछ कर सकते हैं जो दूसरे बच्चे करते हैं।

मौका था गत दिवस काशीपुर सुभाष चंद्र बोस छात्रावास एवं टचवुड पब्लिक स्कूल के बीच कबड्डी एवं खो-खो की मैत्रीपूर्ण प्रतियोगिता का। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, आत्मविश्वास और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती उर्वशी दत्त बाली उपस्थित रहीं, जिन्होंने काशीपुर सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के इन 50 बच्चों को आजीवन गोद ले रखा है, और लगातार उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रही हैं ,यें“आने वाले 50 तारे” जैसे बच्चों के साथ मजबूती से खड़ी हैं, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती रहती हैं और समाज से भी इन बच्चों के लिए सहयोग की अपील करती हैं, वो शिक्षा के साथ-साथ उनकी स्किल्स डेवलपमेंट पर भी काम कर रही हैं, और ज्योति राणा जो हॉस्टल की प्रिंसिपल है, लगातार उनका साथ दे रही है। स्किल डेवलपमेंट में, उर्वशी बाली जिन्हें भी स्किल प्रशिक्षण देने के लिए हॉस्टल में बुलाती हैं पूरी मेहनत से उस स्किल में बच्चों को माहिर करती हैं, उनका कहना है शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में स्किल भी आना जरूरी है, बच्चों के प्रति उनका अपनापन और समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

टचवुड स्कूल से अखलाक चौधरी द्वारा इन बच्चों को खेल का मंच उपलब्ध कराना एक सराहनीय पहल रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फारूक चौधरी , अतिथि श्रीमती अस्मिता चौधरी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती अंकिता चौधरी तथा कोच सिद्धि रैना की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस प्रतियोगिता में काशीपुर सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास के छात्रोंने कबड्डी और खो-खो में पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खो-खो और कब्बडी में विजेता रहे जबकि उपविजेता टच वुड स्कूल की टीम रही।
इस अवसर पर श्रीमती शैलजा, ज्योति राणा होस्टल प्रिंसिपल, कु. कंचन, श्री राणा ,श्री सुरेश सिंह, श्री योगेश पाल, सुखवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।शैलेश कुमार जो बच्चों को ट्रेनिंग देते वक्त अपनी जान बच्चों के अंदर डाल देते हैं ने इन आने वाले 50 तारों को एक सप्ताह का विशेष कबड्डी व खो खो प्रशिक्षण दिया गया, जिससे बच्चों के खेल कौशल और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

बच्चों की मेहनत और निरंतर प्रगति को देखते हुए मुकेश गोयल ने खेलने के लिए ड्रेस प्रदान की ,, वहीं नीरू अरोड़ा की ओर से खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। टचवुड पब्लिक स्कूल की ओर से सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट और किताबें दी गईं तथा उन्हें आगे भी इसी तरह प्रोत्साहित करने का भरोसा दिलाया गया।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य कविश सिद्दीकी ने बच्चों को प्रेरित किया, उनसे संवाद किया और मेहनत व अनुशासन के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।वहीं आरिफ चौधरी द्वारा बच्चों के लिए नाश्ते की सुंदर व्यवस्था की गई। इसके साथ ही जनाब फारूक , अखलाक , वासिफ , शानीब और गुरमीत सर का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा। NSCB हॉस्टल जहां यह 50 तारे रहते हैं,से आए शिक्षकों ने भी पूरे उत्साह के साथ बच्चों का हौसला बढ़ाया।

कुल मिलाकर यह प्रतियोगिता प्रसंशनीय बहुत ही सफल, प्रेरणादायक और शानदार रही। ऐसे आयोजनों से बच्चों का शारीरिक, मानसिक औरu सामाजिक विकास होता है। टचवुड पब्लिक स्कूल द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करने की बात कही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *